
महासमुंद :- भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर राजू सिन्हा ने देश का मान दुनिया में बढ़ाने वाले, जी-20 शिखर सम्मेलन करके दुनिया में भारत का डंका बजाने वाले, भारत को चांद पर पहुंचाने वाले देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्म दिन की शुभकामानाएं दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जीवन हमेशा राष्ट्र को समर्पित रहा है। बड़े-बड़े फैसले लेकर देश की जनता के हित में कार्य किए है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का 9 साल का कार्यकाल पूरी से सफल रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के त्रीव गति से विकास किया है। दुनिया के बड़े-बड़े नेता आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रसंशा करते नहीं थकते। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने तो प्रधानमंत्री मोदी जी को “प्रधानमंत्री मोदी इज द बॉस” कहकर भी संबोधित किया है। देश की जनता की परेशानियों को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी जी ने उनके लिए अपने 9 साल के कार्यकाल में कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित किया है और उसका लाभ आज देश की जनता ले भी रही है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि जब दुनिया कोरोना महामारी के दौरान जूझ रहे थे तब मोदी जी ने देशवासियों से अपील की और देश की जनता का प्यार भी प्रधानमंत्री मोदी जी को मिला और फिर देश में लॉक डाउन का समय आज तब प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा कि कोई भी गरीब भूखा न सोए इसलिए उन्होंने लोगों के घर-घर तक राशन पहुंचाने का काम भी किया। देश को कोरोना से बचाने के लिए देशवासियों को निशुल्क कोरोना वैक्सीन के टीके लगवाए।
