शिवसेना द्वारा तहसीलदार माध्यम से कलेक्टर कांकेर को ज्ञापन सौपे।

बिप्लब कुण्डू

पखांजुर-कांकेर:- विकास खण्ड दुर्गुकोंडल अंतर्गत पूरे क्षेत्र में सरकारी अधिकारी,कर्मचारी एवं उनके दलालों द्वारा सत्ता के संरक्षण में खुलेआम भ्रष्टाचार कर आम जनता के खून पसीने की कमाई को लूटमार किया जा रहा है। इन भ्रष्टाचारियों को ना ही शासन का न ही प्रशासन का इनको किसी का भी डर नहीं है,क्यों कि यह अधिकारी खुलेआम भ्रष्टाचार करके भ्रष्टाचार का हिस्सा विधायक,सांसद को भी दे रहे हैं। क्षेत्र में शिक्षा के मंदिर स्कूलों की दशा सुधारने हेतु शासन द्वारा करोड़ों रुपए भेजा गया है,किंतु खंड शिक्षा अधिकारी दुर्गुकोदल द्वारा ब्लॉक के स्कूलों की मरम्मत के नाम पर बाहर के ठेकेदारों को बुलाकर के करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार किया जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी दुर्गकोंदल द्वारा अपने बाहरी चाहते ठेकेदारों के माध्यम से पूरे ब्लॉक के स्कूल मरम्मत के नाम पर नियम कायदों को ताक पर रखकर लाखों रुपया का गुणवत्ताहीन कार्य कराया जा रहा है।ब्लॉक में खंड शिक्षा अधिकारी के संरक्षण में स्कूल मरम्मत के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार,अनियमिता के जांच की मांग को लेकर शिवसेना द्वारा तहसीलदार दुर्गकुंडल के माध्यम से कलेक्टर कांकेर को ज्ञापन प्रेषित कर दुर्गकोदल खंड शिक्षा अधिकारी पर उचित कार्यवाही की मांग किया है ।कार्यवाही नहीं होने की दशा में शिवसेना द्वारा संबंधित विभाग का घेराव किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से चैनूराम सिवान, अनीस नरेटी, उमेंद्र यूके, संपत जैन धर्मेंद्र यादव, सोनऊ पोटाई एवं अन्य शिवसेना कार्यकर्ता उपस्थित थे।