
महासमुंद :- भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि प्रदेश में जब से कांग्रेस ने सत्ता संहाली है तब से प्रदेश की बेटियां, महिलाएं यहां तक छोटी-छोटी बच्चियां भी सुरक्षित नहीं है। सत्ता के आनंद में चूर प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पिछले पौने पांच साल से प्रदेश को लूटने और कानून व्यवस्था को अव्यवस्थित करने के अलावा कोई काम किया है तो वह है प्रदेश को अपराधगढ़ बनाया है। आज प्रदेश की बेटियां सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बदले की हवश ने एक किशोरी की आबरू को तार-तार किया है वह शर्मसार करने वाली है जिसमें अपराधियों ने पिता से बदला लेने के लिए उनकी बेटी को अपना हवश का शिकार बनाया है। इतना ही नहीं जब पीड़िता ने उक्त घटना की शिकायत पुलिस थाने में किया तो पीड़िता की शिकायत भी नहीं लिखी गई। प्रदेश के अपराधी प्रदेश सरकार के कदमों पर चल रहे है और जिस तरह प्रदेश की कांग्रेस सरकार के प्रदेश में बदलापुर की राजनीति कर रहे है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का ऐसा माहौल है कि पिछले पांच वर्षों से हर तरफ अपराध, छेड़छाड़, दुराचार, सामूहिक दुराचार, हत्या अपहरण की घटनाओं ने प्रदेश को झकझोर दिया है। प्रदेश में पिछले पांच वर्षों से शासन व्यवस्था कांग्रेस ने अपराधियों को सौंप दिया है और खुद एक परिवार की सेवा में अपना नंबर बढ़ाने के लिए लगे हुए है। प्रदेश सरकार नहीं चाहती कि प्रदेश में शांति का माहौल हो वह तो केवल झूठी राजनीति करके जनता को धोखा देने का काम कर रही है। कांग्रेस ने अपने 2018 के जन घोषणा पत्र में जो वादे किए थे उसमें महिला सुरक्षा भी है ।
