तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई , 58 किलो 200 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख 80 हजार का गांजा।

गजानंद कश्यप देवभोग

देवभोग- गरियाबंद जिले के ओडिसा सीमा से लगे देवभोग थाना में आज एक और गांजा तस्कर दबोचा गया।

गौतम चंद गावड़े थाना प्रभारी देवभोग

ओडिसा के कालाहांडी जिले से इस बार तस्कर सायकल में 5 लाख 80 हजार का गांजा लोड कर ले जा रहा था। सायकल से गांजा ले जाने वाला आरोपी व्यक्ति ओडिसा के खोखसरा थाना क्षेत्र के रहने वाला हरी मांझी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया है। सप्ताह भर पहले इसी इलाके में पुलिस ने सवा क्विंटल गांजा के साथ दो और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।