बिप्लब
पखांजुर-कांकेर :- छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव महज 2 महीने रह गए हैं ऐसे में सभी पार्टी अपने-अपने तैयारी को लेकर चुस्त दिखाई दे रही है भारतीय जनता पार्टी ने इस बार कांग्रेस पार्टी को खदेड़ने के लिए परिवर्तन यात्रा निकालकर छत्तीसगढ़ भ्रमण कर रही है ।

भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा 12 सितंबर बस्तर के अर्द्ध देवी मां दंतेश्वरी की आशीर्वाद प्राप्त कर परिर्वतन यात्रा निकला ,यात्रा के चौथे दिन भानुप्रतापपुर पहुंची जहां भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकल कर परिवर्तन यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया , परिवर्तन यात्रा में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता के सभी वर्ग के लोग पहुंचे थे आज के मुख्य अतिथि रहे केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते कार्यक्रम में शामिल रहे वही मंच से सभी भाजपा वक्ताओं ने जमकर कांग्रेस पर निशाना साधा।
बस्तर के चुनाव प्रभारी केदार कश्यप ने इस दौरान परिवर्तन यात्रा के अपनी भाषण से भाजपा कार्यकर्ताओं में जान फूकने की काम किया । आपको बता दे कि बस्तर की 12 विधानसभा में वर्तमान की स्थिति देखा जाए तो भारतीय जनता पार्टी के एक भी विधायक नहीं है कांकेर संसदीय क्षेत्र को छोड़ दे तो बस्तर में भाजपा की ने एक भी शीट नहीं जीत पाई है । ऐसे में यह परिवर्तन यात्रा बस्तर वासियों के साथ भाजपा के लिए बहुत खास रहने वाली है ।
