बिप्लब
पखांजुर-कांकेर :- जान जोखिम में डालकर ग्रामीण कर रहे नदी मे बने एनिकट को पार शव पोस्टमॉर्टम करवाने ग्रामीणों ने कंधे मे डालकर पार किया एनिकट ग्राम संबलपुर निवासी बैशाखू राम मंडावी का अचानक मृत्यु हो गई थी पोस्टमॉर्टम करवाने ग्राम संबलपुर के ग्रामीणों ने नदी पार कर कोयलिबेड़ा लाया कांकेर जिले के दुरस्त अंचल कोयलिबेड़ा मेंड़की नदी मे पुल नही होने से जान जोखिम मे डालकर एनिकट से पार करने मजबूर ग्रामीण।

लगातार हो रही बारिस से मेड़की नदी का बढ़ा जलस्तर रोजमर्रा दैनिक उपयोग का समान लेने भी पहुँच रहे कोयलिबेड़ा साप्ताहिक बाजार ग्रामीण ने कहा कि शासन प्रशासन के संज्ञान में होने के वावजूद भी नही बना आज तक पुलिया वही विधायक अनूप नाग भी इस और नही दे रहे कोई ध्यान ग्रामीण परेशान।बारिस के पहले से ही ग्रामीण मांग कर रहे थे जिसको आज तक नज़र अंदाज़ करते आ रहे शासन प्रशासन के अधिकारी साथ मे जनप्रतिनिधियो ने भी इस और कोई ध्यान नही दिए जिसकी खामियाजा आज ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।

जिले का सबसे संवेदनशील व आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कोयलीबेडा़ में लगातार तीन दिनों से अनवरत वर्षा हो रहीं हैं जिसके कारण लगभग 32 गांव का संपर्क कोयलीबेडा़ वह मुख्यालय कांकेर से कट गया है और शुक्रवार के दिन वहां का साप्ताहिक बाजार रहता है लेकिन अनवरत बारिश के कारण पुल के ऊपर से पानी बहा रहा है जो फिर भी लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पुल से पार हो रहे हैं !
वहीं इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खरे ने बताया कि, यह मेरी भी जानकारी में बात आई है. यदि एनिकेट से ऊपर पानी बह रहा है तो नदी को पार ना करें. वहीं कोयलीबेडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक हमेशा उपस्थित रहते हैं. इमरजेंसी ड्यूटी 24 घंटे रहती है, यदि शव को पोस्टमार्टम के लिए लाना हो तो 1099 मुक्तांजलि वाहन को कॉल करेंगे तो तत्काल मौके पर पहुंचेंगे और 24 घंटे यह वाहन उपलब्ध है।
