शिक्षक प्रतिभा सम्मान से सम्मानित हुऐ महेन्द्र पंत।

राजिम :- शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण एवं उल्लेखनीय कार्यों के लिये संकुल केन्द्र किरवई अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला धमनी के शिक्षक महेन्द्र पंत को शिक्षक प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। शिक्षक प्रतिभा सम्मान अकादमी कबीरधाम द्वारा राज्य स्तरीय शिक्षक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कवर्धा महाविद्यालय के आडिटोरियम में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वन, पर्यावरण, आवास और परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर थे। अध्यक्षता पण्डरिया विधायक ममता चन्द्राकर तथा विशेष अतिथि के रूप में ऋषि शर्मा अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कवर्धा, नीलू चंद्रवंशी,नीलकंठ साहू, महेन्द्र  गुप्ता जिला शिक्षा अधिकारी कवर्धा तथा अकादमी के संयोजक एवं संस्थापक भरत कुमार डोरे उपस्थित थे। इस अवसर पर मंत्री मोहम्मद अकबर ने साल, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर शिक्षक महेन्द्र पंत को सम्मानित किया। वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने सभी पुरस्कृत शिक्षकों को बधाई दी तथा बच्चों एवं समाज के प्रति शिक्षकों के योगदान की सराहना की। शिक्षक महेन्द्र पंत को यह सम्मान उनके द्वारा शिक्षा, विद्यार्थी एवं स्कूल के लिये किये गये नवाचार एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिये दिया गया। शिक्षक के द्वारा बच्चों के लिये शैक्षणिक के साथ साथ, सांस्कृतिक, नैतिक, शारिरीक, तथा बौद्धिक कार्यक्रमों का आयोजन सतत रूप से किया जाता है। जिससे की बच्चों का सर्वांगिण विकास हो सके। इस उपलब्धि पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी रामेन्द्र जोशी, विकास खण्ड स्त्रोत समन्वयक टीकेन्द्र यदु, संकुल प्राचार्य किरवई बसंत साहू, संकुल समन्वयक सुखेन साहू, प्राचार्य बिजली पूरन लाल साहू, प्रधान पाठक गोप  साहू, प्रीति नायक, शिक्षक अमित शर्मा, पदमनी साहू, अनिता राजपूत, उत्तम भारती, मनीषा दीवान, योगेश साहू, जनपद सदस्य भुनेश्वरी अंतरिक्ष साहू, सरपंच अश्वनी राधेश्याम साहू, उपसरपंच राधेश्याम, शाला प्रबंधन समिति के सभी पदाधिकारी, शाला परिवार एवं संकुल के सभी शिक्षकों ने महेन्द्र पंत को बधाई दी है।