नवापारा राजिम :- क्षेत्रीय विधायक धनेंद्र साहू द्वारा नवापारा नगर परिक्षेत्र साहू समाज को सामुदायिक भवन के लिए 15 लख रुपए की राशि स्वीकृत प्रदान किया गया है।जिसका भूमि पूजन कार्यक्रम बुधवार 13 सितंबर को संपन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनेंद्र साहू,अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी,एवं अतिथि के रूप में नगर पालिका उपाध्यक्ष चतुर जगत,पूर्व उपाध्यक्ष जीत सिंह,मंडी अध्यक्ष गोपेश ध्रुव, संरक्षक परदेसीराम साहू,छन्नूराम साहू, प्रेमलाल साहू,चंद्रहास साहू,नगर पालिका सभापति अजय साहू,अनूप खरे,हेमंत साहनी,फागु राम देवांगन, एल्डरमैन शहीद रजा,रामा यादव, मौजूद थे,इस अवसर पर विधायक साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस भवन के शुरुआत से लेकर अभी तक हर संभव मदद हमारे द्वारा किया गया।

जब जब जरूरत पड़ी सहयोग की हम हमेशा सहयोग किए हैं। और आगे करते रहेंगे।उन्होंने समाज के पदाधिकारी की तारीफ करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी बहुत सक्रिय हैं,हमेशा समाज और इस भवन को विकास की ओर ले जाने में अच्छा योगदान रहा है। ऐसे ही विचारधारा से समाज आगे बढ़ती है।नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी ने कहा कि आज के दिन शुभ है जो हम यहां राजिम माता के मंदिर परिसर में उपस्थित होकर निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन शामिल हुए हैं।उन्होंने क्षेत्र सहित नगर में कराए गए क्षेत्रीय विधायक धनेंद्र साहू द्वारा करोड़ों के विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि ग्राम कुर्रा से महानदी तक सड़क चौड़ीकरण हो या करोड़ों के तटबंध सौदर्यीकरण इस तरह से करोड़ों के विकास कार्य विधायक जी के द्वारा कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि आगे जब भी समाज को सहयोग की जरूरत होगी हम सहयोग करने तत्पर हैं |कार्यक्रम को साहू समाज के संरक्षक मेघनाथ साहू,प्रेमलाल साहू ने भी संबोधित किया |

इस अवसर पर नगर साहू समाज के अध्यक्ष रमेश साहू,परदेसी राम साहू,छन्नूराम साहू, आईटी प्रकोष्ठ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ लीलाराम साहू, धीरज साहू,लाकेश साहू,डॉ रमेश सोनसायटी,गैंदलाल साहू,आर.एल.साहू,एस.आर.सोन.राम रतन निषाद, विनोद कडरा,सुनील जैन,घनश्याम साहू,गज्जू साहू,दीपक साहू,पंचू राम साहू,दुकालहीन साहू,ललिता बाई साहू,सहित बड़ी संख्या में समाज प्रमुख एवं नागरिक गण उपस्थित थे |
