
सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी :- खेड़िया टॉकीज मनेन्द्रगढ़.में श्री राधेश्याम खेड़िया सेवा संस्थान द्वारा 12 सितंबर 2023 मंगलवार को दिव्यांग महिला सविता साहू को इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल वितरण की गई।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेष बरैया एवं समाजसेवी कैलाश खेड़िया, विकाश खेड़िया द्वारा दिव्यांग महिला को इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल प्रदान की गई.है।उल्लेखनीय है कि संस्थान द्वारा हर माह एक जरूरतमंद को इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल का वितरण किया जा रहा है,इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेष बरैया ने उपस्थित जनों कों संबोधित करते हुए कहा कि हम किसी दिव्यांग बंधु को सहायता उपकरण के रूप में ट्राई साइकिल या केलिपर नहीं देते हैं,बल्कि उसको आत्मबल प्रदान करते हैं।इससे उसका हौसला, जज्बा और कार्यक्षमता बढ़ जाती है।दिव्यांग खुद को कभी कमजोर न समझे।आज दिव्यांग हर क्षेत्र में अपनी ताकत और हौसले से सफलता के झंडे गाड़ रहे हैं।जब कोई संस्था जरूरत मंद को संबल प्रदान करती है तो वह आत्मसुख और संतुष्टि प्राप्त करती है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग कभी भी हताशा का कारण नहीं हो सकता है।
