
राजिम:– परिक्षेत्र साहू समाज चंपारण(नवागांव) की कार्यकारिणी बैठक नवागांव में संपन्न हुआ। इस बैठक में सामाजिक गतिविधि, सामाजिक एकजुटता पर चर्चा करते हुए समाज मेआए हुए विभिन्न प्रकरणों का निराकरण किया गया। साथ-साथ सगाई कार्यक्रम में बीस-पच्चीस व्यक्ति से अधिक नही जाना,चूड़ी उतारने का काम घर में होगा वही मृत्यु भोज के अंतर्गत सदा खाना रहेगा। वही सामाजिक बैठक में नशापान से दूर रहने की बात कही गई। कार्यक्रम का शुभारंभ माता कर्मा के पूजा अर्चना के साथ हुआ।इस अवसर पर परिक्षेत्र साहू समाज के अध्यक्ष खोरबाहरा राम साहू ने कहा कि एकता में बड़ी ताकत होती है।ऐसे मौके पर सामुहिक एकजुटता बहुत जरूरी है।संगठित समाज ही विकास की दिशा में आगे बढ़ सकता है।उन्होंने आगे कहा कि नशा नाश की जड़ है।नशापान की सेवन से शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक शक्ति का विघटन होता है। संरक्षक शोभाराम साहू ने कहा कि जीवन में संस्कार का बहुत महत्व है।संस्कार विहीन मनुष्य पशु के समान होता है। इस अवसर पर परिक्षेत्र साहू समाज चंपारण्य (नवागांव) के अध्यक्ष खोरबाहरा राम साहू, उपाध्यक्ष गंगू राम साहू,रमा साहू,संरक्षक शोभाराम साहू,भुवन साहू,पुनाराम साहू,ताराचंद साहू,सचिव कृष्णकुमार साहू कोषाध्यक्ष पवन साहू,मालिक राम साहू,रामकुमार हिरवानी,मतवार साहू,कृष्णा साहू,पूरन लाल साहू ,भागवत साहू,,गुहाराम साहू,पुरषोत्तम साहू, डोमार साहू,तिलक साहू हीरालाल साहू, राजेश साहू, सूरज साहू सरोज साहू,गीता साहू,पार्वती साहू, शांति साहू,महेश साहू,विनोद साहू,बसंत साहू,तीजलाल साहू, श्यामलाल साहू,देवकुमार साहू,रवि साहू,भारत साहू, सामाजिक पदाधिकारीगण व स्वजातीय बंधु उपस्थित थे।
