वनवासी कल्याण आश्रम में कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम संपन्न।

सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी :- अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम महिला नगर समिति के तत्वाधान में कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम दिनांक 8 सितंबर दिन शुक्रवार को एकलव्य बनवासी छात्रावास में आयोजित किया गया। जिसमें मनेंद्रगढ़ नगर एवं ग्रामीण अंचल के राधा कृष्ण की जोड़ियां ने भाग लिया, इस कार्यक्रम में 3 वर्ष से लेकर 10 वर्ष तक की आयु के बच्चों में कुल 35 प्रतिभागी जोड़े आए और बढ़ चढ़कर भगवान कृष्ण के भजन एवं क्रियाकलापों का चित्रण प्रस्तुत किया।साथ ही महिला समिति द्वारा सभी को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम की संरक्षक सुमन अग्रवाल ने प्रतिभागियों को आशीर्वचन देते हुए उन्हें भगवान कृष्ण के कर्तव्य एवं उनके द्वारा समाज में प्रस्तुत किए गए चित्रण को समझाया गया।

इस कार्यक्रम में मनेंद्रगढ़ नगर के कई गणमान्य नागरिक बंधु, माताएं एवं बहने उपस्थित रहे।जिनमें से प्रमुख रूप में महिला समिति की अध्यक्ष सुनैना विश्वकर्मा,सचिव ममता राणा,समिति की उपाध्यक्ष रितु राजवाड़े सुशीला,शीला सिंह, भावना गुप्ता, आरती मिश्रा, चंपा महंत, मालती अग्रवाल, गंगा,सुशीला शुक्ला, सुधा सोनी, रोशनी सोनी, प्रभारानी अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, पूजा चटर्जी एवं प्रवीण सिंह ने कार्यक्रम के सफल संचालन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

इसके साथ ही संचालन समिति के अध्यक्ष जगदंबा अग्रवाल,सचिव प्रभात वर्मा, नगर अध्यक्ष नरोत्तम शर्मा, जिला अध्यक्ष गणेश अग्रवाल, नगर कोषाध्यक्ष वेंकटेश अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष सी.एल.नागवंशी की उपरोक्त कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विनोद शुक्ला द्वारा जन्माष्टमी कार्यक्रम क्यों किया जाता है, इसके पीछे के क्या रहस्य हैं इस बारे में बताया गया और कलाकारों को अपनी कला का प्रस्तुतीकरण करने के लिए कल्याण आश्रम के मंच के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए कहा गया।वहीं ममता राणा द्वारा नगर से आए हुए गणमान्य नागरिक बंधुओं, माताओं,बहनों तथा बच्चों का आभार व्यक्त किया गया।