प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के 9 साल, बेमिसाल – योगेश्वर राजू सिन्हा।

भारत फिर से विश्वगुरू बनने की ओर अग्रसर

महासमुंद:- भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र की भाजपा सरकार की सफलता पूर्वक 9 वर्ष पूरे हो गए है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व का लोहा आज दुनिया मान रहा है। मोदी  ने अपने कुशल नेतृत्व से देश की छवि को दुनिया में रौशन किया है। आज भारत में जी-20 समिट हो रहा है इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को ही जाता है। उन्होंने कहा कि 2014 में जब केन्द्र में भाजपा की सरकार बनी तो जनता को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से काफी उम्मीदें थी, जिनकी उम्मीदों पर  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खरे उतरे।  भाजपा जिला उपाध्यक्ष योेगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा का नाटक कर रही है तो दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को मजबूत करने के लिए दुनिया के शक्तिशाली देशों से भारत का मैत्री पूर्ण संबंध बना रहे है। भारत जोड़ो यात्रा निकालने वाले केवल दिखावा कर रहे है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत का अभिन्न अंग कश्मीर से धारा 370 एवं 35-ए हटाकर कश्मीर से आतंकवाद का सफाया कर रहे है। हिन्दूओं की आस्था का प्रतीक भगवान श्रीराम का मंदिर बनवाकर मंदिर बनाने का सपना देखने वालों के स्वप्न को पूरा कर रहे है। तीन तलाक जैसे नासूर से मुस्लिम महिलाओं को आजादी दिलाकर उन्हें होने वाली तकलीफ से आजादी दिलायी है। इसके साथ ही कई केन्द्र जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर देश के लोगों की जरूरत को पूरा करने का काम केन्।