महासमुंद:- भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूरा होने पर महासमुंद जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा आयोजित भारत जोड़ो यात्रा प्रभारी राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन महासमुंद पहुंची थी कांग्रेस भवन से यात्रा प्रारंभ हुई और सर्वप्रथम नेहरू चौक स्थित देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा में सांसद रंजीत रंजन ने माल्यार्पण किया पश्चात भारत जोड़ो नफरत छोड़ो के नारे के साथ पदयात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर पहुंची जहां सांसद के अलावा विधायक किस्मतलाल नंद एवं जिलाध्यक्ष डा रश्मि चंद्राकर के साथ कांग्रेसजानो ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाएं। नारो के मध्य कांग्रेसजन बाजार वार्ड का भ्रमण करते हुए अंबेडकर चौक पहुंचे इस बीच जगह जगह नागरिकों ने एवं व्यवसाइयो ने सांसद रंजीत रंजन का नारियल देकर व दुपट्टा ओढ़ाकर एवं जन्माष्टमी का अवसर होने पर बांसुरी, फल एवं फुग्गा भेंट कर भी पदयात्रा का स्वागत किया। संविधान निर्माता डा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा में माल्यार्पण करने के पश्चात पदयात्रा का स्वरूप मशाल जुलूस यात्रा के रूप में परिवर्तित हुआ पदयात्रा के दौरान कांग्रेसजानों के मध्य भारी उत्साह देखा गया बूंदा बांदी होने पर भी कांग्रेसजन राहुल गांधी संघर्ष करो के नारो के साथ आगे बढ़ रहे थे। पदयात्रा का समापन कांग्रेस भवन में जाकर हुआ, समापन पश्चात कांग्रेस भवन के सभागार में कांग्रेसजानो को सांसद रंजीत रंजन ने संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया तथा छत्तीसगढ़ महतारी के जयकारे भी लगाए। इस अवसर पर जन्माष्टमी की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि एक सुखद संयोग हमे आज प्राप्त हुआ है जहा श्री कृष्ण ने अहंकार और अत्याचार को मिटाने के लिए आज जन्म लिया था वहीं हमारे नेता राहुल गांधी के द्वारा आज से ठीक एक वर्षा पूर्व नफरत, महंगाई, बेरोजगारी एवं अलोकतांत्रिक प्रक्रिया तथा विभंजनकारी राजनीति के खिलाफ आज ही के दिन अपनी संघर्ष यात्रा प्रारंभ की थी जिसका एक वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा का जश्न मनाया जा रहा है उस कड़ी में मुझे महासमुंद के प्रभारी के रूप मे भेजा गया है यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है यह के लोगो में मुझे भाईचारा एवं आपसी मोहब्बत का नजारा देखने को मिला है जो राहुल जी की भारत जोड़ो यात्रा का मूल उद्देश्य रहा है इस अवसर पर सभा को सरायपाली विधायक किस्मतलाल नंद ने भी संबोधित करते हुवे नफरत के खिलाफ भाईचारा बनाए रखने की अपील की एवं जिलाध्यक्ष डा रश्मि चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा भारत जोड़ो पदयात्रा के प्रभारी के रूप में सांसद रंजीत रंजन को अपने बीच पाकर हम सभी लोग उत्साहित है और हम उन्हे ये भरोसा दिलाते है की राहुल जी की यह भारत जोड़ो यात्रा रही हैं उसे हम हमेशा चिरस्थाई कायम रखेंगे इसके साथ ही साथ आगामी विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भाजपा के द्वारा जो नफरत का बीज बोया जा रहा है उसके खिलाफ हम कांग्रेसजन महासमुंद जिले की चारो सीट जीतकर छत्तीसगढ़ में सरकार बनाकर अपना योगदान देंगे। कार्यक्रम के दौरान श्री रामेश्वर चक्रधारी जी जो राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्री के रूप में चले थे का सम्मान शाल व श्रीफल भेंटकर किया गया। उक्त जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता निर्मल जैन ने दी।
नोट – भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम में शामिल लोगो को सूची संलग्न है
