अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 01 व्यक्ति गिरफ्तार ।

सुरेन्द्र मिनोचा

एमसीबी :- नशे का काला करोबार समाप्त करने हेतु एमसीबी पुलिस द्वारा हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है। इसी दिशा में कार्यवाही करते हुए जिले की सिटी कोतवाली पुलिस ने मनेन्द्रगढ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नवाटोला पेण्ड्री से एक व्यक्ति को गांजा के साथ पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
उपरोक्त संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग सरगुजा एवं पुलिस अधीक्षक सिद्वार्थ तिवारी द्वारा जिला एमसीबी पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों को नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।इसी तारतम्य में दिनांक 08.09.2023 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति ग्राम नवाटोला पेण्ड्री में मादक पदार्थ गांजा की विक्री कर रहा है।जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राकेश कुमार कुर्रे द्वारा थाना प्रभारी मनेन्द्रगढ को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।जिस पर थाना मनेन्द्रगढ द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबिर द्वारा बताये गए हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पुछताछ पर व्यक्ति ने अपना नाम ज्वाला प्रसाद निवासी नवाटोला पेण्ड्री का होना बताया।पुलिस द्वारा व्यक्ति की तलाशी लेने पर एक प्लास्टिक की थैली में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा होना पाया गया गया।जिस पर सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 895 ग्राम गांजा कीमत लगभग 7900 /- रूपये जप्त कर सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ में अपराध क्रमांक 390/23 धारा 20 (बी) एन. डी. पी. एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी ज्वाला प्रसाद, पिता जवाहिर प्रसाद, उम्र 37 वर्ष, नवाटोला, पेण्ड्री सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ जिला एमसीबी (छ0ग0) का निवासी है।सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक अमित कश्यप थाना प्रभारी मनेन्द्रगढ़, उप निरीक्षक आर0एन0गुप्ता, प्र0आर0 मुमताज खान आरक्षक ज्ञानेश्वर राजवाडे, गोविन्द साहू, कैलाश यादव, उत्तरा कश्यप, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।