प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने किया केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन।

गरियाबंद – आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव ने राजिम विधानसभा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर रायपुर संभाग प्रभारी एवम अकलतरा विधायक सौरभ सिंह, सांसद चुन्नीलाल साहू,पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, जिला संगठन प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा,विधानसभा प्रभारी दीपक महस्के,पूर्व जिला अध्यक्ष भागीरथी मांझी अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जिला प्रभारी घोषणा पत्र समिति गरियाबंद,जिला अध्यक्ष राजेश साहू,राजिम विधानसभा संयोजक भागवत हरित, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू सहित राजिम विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारी एवम बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजुद।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव चुनाव कार्यकाल के उद्घाटन के साथ ही आज से पार्टी के हरेक कार्यकर्ता को घर घर जाकर कमल खिलाने का काम करना है। आज यहां उपस्थिति भीड़ इस बात प्रमाण दे रही है कि अब बाहरी विधायक अमितेश शुक्ल के जाने का समय का आ गया है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष साव ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशान साधा। कहा कि लाबरा भूपेश बघेल ने हर वर्ग किसान, माता बाहिनी, युवा, विधवा माता को ठगने में शर्म नही आई। 6-6 महीने से पेंशन नहीं मिल रहा। विधवा बहनों को धोका देने का पाप भूपेश सरकार ने किया है।

प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा कि भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ में लूट मचा रही है। केवल और केवल पांच साल में लूटते का काम किया है। कोयला में, रेत में, चावल में, शराब में घोटाला हर चीज में घोटाला किया है। छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता को भगवान भरोसे छोड़ कर भूपेश बघेल अपने आका एक परिवार को खुश करने में लगे है। आज हर सरकारी दफ्तर में छोटा से बड़ा कोई काम बिना पैसों के नही होता। भ्रष्टचार का बोलबाला है। छत्तीसगढ़ियावाद के नाम पर भी जनता को ठगा गया। तीन तीन सांसद बाहर के बना दिए।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की राजिम के विधायक कहा रहते है, क्या करते है लोगो को पता नही। भाजपा ने 24 घंटे आपके बीच रहने वाले कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाया है। ये हर समय आपके लिए उपलब्ध रहेंगे। ये विधानसभा का चुनाव छत्तीसगढ़ को बचाने का चुनाव है। प्रदेश में खुशहाली, विकास, तरक्की के लिए रोहित साहू को जितना हैं उन्होंने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओ को दोनो हाथ उठाकर जिताने का संकल्प दिलाया।

इसके पहले राजिम पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का भाजपा के जिले से लेकर बूथ स्तर के पाधाधिकारियो ने आतिशबाजी और पुप्षमाला के साथ भव्य और आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा नेतृत्व ने भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू को जीतने का आव्हान किया।

कार्यक्रम में सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार में कुशासन का राज है। यहां का पैसा पानी की तरह बहाया जा रहा है। सरकार में आराजकता का माहौल है। किसान, मजदूर, युवा, महिलाए सभी हताश और निराश है। भूपेश सरकार ने जनता को ठगने का काम किया। इस सरकार को उखाड़ना ही नही महानदी में डूबा देना है। इस सरकार ने भ्रष्टचार के इमारत लिख डाली। गरीबों के चावल, कोयला, गोबर योजना सभी में घोटाला किया है।

पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कहा की भाजपा ने स्थानीय प्रत्याशी बनाया है। रोहित साहू राजिम के स्थानीय है, जो राजिम में ही रहकर आपकी सेवा करेगा। क्षेत्र के लोगो को रायपुर जाने की जरूरत नही पड़ेगी। जनता के समस्याओं का निराकरण जनता के बीच रखकर करेंगे। पूर्व सांसद ने कहा कि राजिम विधानसभा में पांच साल में विकास कार्य नही हुआ। इस क्षेत्र के रुके विकास के आगे बढ़ाने स्थानीय प्रत्याशी जो जितने की जरूरत है।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष महेश यादव ने किया।

जिला प्रभारी लक्ष्मी वर्मा ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला किया। कहा की महिलाओ के साथ कांग्रेस ने धोखा दिया। गंगा जल की झूठी कसम खाई। आज घर घर शराब बिक रही। महिलाओ के हाथ से रोजगार छीन लिया। इस सरकार में महिलाए सुरक्षित नही। प्रशासनिक संरक्षण में अवैध नशीली पदार्थों की बिक्री हो रही है। प्रदेश की स्थिति चिंताजनक है। इसे सुधारने भाजपा को सत्ता में लाना जरूरी है। राजेश साहू ने कहा की कांग्रेस सरकार में छत्तीसगढ़ में गुंडाराज चल रहा। अब इसे बदलने की बारी आ गई। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष महेश यादव ने किया। जिलाध्यक्ष राजेश साहू ने कहा की कांग्रेस सरकार में छत्तीसगढ़ में गुंडाराज चल रहा। अब इसे बदलने की बारी आ गई।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा सोनकर, फिंगेश्वर अध्यक्ष
मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, राहुल सेन, मिलेश्वरी साहू, अंजू नायक, पूर्णिमा चंद्राकर, बिंदु सिन्हा, हलमन ध्रुवा, मनीष हरित, राजू साहू, विकास साहू, वीरेंद्र साहू, रिकेश साहू, प्रतीक तिवारी, टीकम साहू, बोधन साहू, तनु साहू, मधु नत्थानी, रेणुका साहू, देवकी साहू, मिंजुन साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजुद थे।

बॉक्स – भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने मुझ जैसे एक छोटे से कार्यकर्ता को राजिम विधानसभा में आपकी सेवा के लिए चुनाव में उम्मीदवार बनाया है। यहां में सिर्फ में नही प्रत्येक कार्यकर्ता प्रत्याशी है। मैं विश्वास दिलाता हूं, गांव, गरीब लोगो के बीच रहकर गरीबों, किसानों, मजदूरी युवाओं सहित हर वर्ग की सेवा करूंगा। यहां के लोगो को अपने समस्याओं को लेकर रायपुर जाने की जरूरत नही पड़ेगी।