
तखतपुर :- वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर सेवा समिति तखतपुर के तत्वाधान में व्यक्ति परिवार समाज और राष्ट्र नवनिर्माण हेतु राष्ट्र के समस्त गोवंश की रक्षा तथा विदेश में गौ मांस निर्यात पूरी तरह बंद करने हेतु राष्ट्र के समस्त बूचड़खाना बंद किए जाने एवं युवा शक्ति के उज्जवल भविष्य निर्माण हेतु राष्ट्र से नशे का व्यापार पूरी तरह बंद किए जाने की मांग को लेकर जन जागरण अभियान हस्ताक्षर आंदोलन का शुभारंभ नेहरू चौक बिलासपुर छत्तीसगढ़ से 15 सितंबर 2023 को किया जा रहा है ताकि व्यक्ति परिवार और समाज राष्ट्र का भविष्य उज्जवल हो सके नवनिर्माण हो सके.. उक्त जानकारी नारायण प्रसाद पाली अध्यक्ष वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर सेवा समिति तखतपुर द्वारा दी गई है
