जुड़ो कराटे मार्शल आर्ट में प्रशिक्षण हेतु 11 सितम्बर 2023 तक आवेदन आमंत्रित।

बीजापुर:- जिले में संचालित 110 माध्यमिक स्तर की शालाएं एवं 52 हाई/हायर सेकेण्डरी स्तर की शालाओं में अध्ययनरत बालिकाओं हेतु रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण माह सितम्बर 2023 से 28 फरवरी 2024 तक कुल 90 दिवस का आयोजित किया जाना है। उक्त प्रशिक्षण में जूडो, कराटे, ताईक्वांडो, किंक बाक्सिंग, मार्शल आर्ट आदि का प्रशिक्षण आयोजित होगा। इस हेतु बीजापुर जिले के मूल निवासियों से इन विद्याओं में दक्ष इच्छुक खिलाड़ी/ प्रशिक्षक 11 सितम्बर 2023 तक स्वयं उपस्थित होकर कार्यालय जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा जिला बीजापुर में जमा कर सकते हैं।