सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी :- आगामी विधानसभा चुनाव के मद्दे नज़र पुलिस प्रशासन द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। गुरुवार की रात भी पुलिस द्वारा घुटरी टोला चेक पोस्ट पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मध्य प्रदेश की तरफ से आ रही एक कार की तलाशी लेने पर पुलिस को 40 लाख रुपए कैश मिले। उपरोक्त संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंकित गर्ग के द्वारा सरगुजा रेंज में मध्यप्रदेश की ओर से छत्तीसगढ़ में अवैध शराब परिवहन, अवैध मादक पदार्थ गांजा, नशीले इंजेक्शन एवं अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना एवं चौकी को अपने – अपने सीमा क्षेत्र एवं अंतरराज्यीय सीमा पर चेक पोस्ट लगा कर चेकिंग करने के संबंध में निर्देश दिये गये है।

जिसके परिपेक्ष में सिद्धार्थ तिवारी पुलिस अधीक्षक मनेन्द्रगढ – चिरमिरी – भरतपुर के द्वारा जिले में स्थित चेक पोस्टो पर नाकाबंदी कर अवैध शराब परिवहन, अवैध मादक पदार्थ एवं संदिग्ध वस्तुओं के खिलाफ चेकिंग के निर्देश दिये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया एवं एस.डी.ओ.पी.राकेश कुर्रे के परिवेक्षण में थाना प्रभारी झगराखाण्ड प्रद्युम्न तिवारी के नेतृत्व में सउनि मनीष तिवारी चौकी प्रभारी खोंगापानी स्टाफ के द्वारा अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित घुटरीटोला बैरियर थाना झगराखाण्ड पर चेकिंग की कार्यवाही की जा रही थी, इसी बीच अनुपपुर मध्यप्रदेश की ओर से आ रही सियाज कार क्रमांक CG04 NY 0880 को घुटरी टोला चेक पोस्ट बैरियर पहुंचने पर चेकिंग के दौरान कार के पीछे की सीट पर रखे एक प्लास्टिक बोरी के अंदर कुल रकम 40,00000/- रूपये ( चालिस लाख रूपये) बरामद होने पर अभिषेक गोयल पिता श्री घनश्याम दास गोयल उम्र 41 वर्ष निवासी भैयाथान रोड, वार्ड नं 06, सूरजपुर थाना सूरजपुर जिला सूरजपुर (छ.ग.) के कब्जे से जप्त किया गया एवं अग्रिम विधिवत कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. प्रद्युम्न तिवारी, खोंगापानी पुलिस चौकी के प्रभारी सउनि मनीष तिवारी, प्र0आर0 अजय पोया, आरक्षक साधारण सिंह, आरक्षक प्रमोद यादव, एनसीओ संतोष पटेल तथा आबकारी प्राईवेट गार्ड मनोज कुमार मिश्रा, बृजनंदन की सराहनीय भूमिका रही ।
