महासमुंद : विधानसभा क्षेत्र ग्राम पंचायत भोरिंग को नगर पंचायत नहीं बनाने की मांग को लेकर विधायक प्रत्याशी अशवन्त तुषार साहू के नेतृत्व में ग्रामीणों के साथ कलेक्टर पहुंचे ग्रामीणों ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर ग्राम भोरिंग को नगर पंचायत नहीं बनाने की मांग की तिलकचंद महेश्वरी साहू , राजेश, गणेश,चमन ,छविराम, गेंदु राम, ओंकार साहू चमेली, अधिक संख्या में ग्रामीणों ने बताया कि गांव के लोग किसी मजदूरी करने वाले हैं नल का टैक्स नहीं दे पा रहे हैं और नहीं साल भर का स्वास्थ्य खर्च व राशन दुकान का खर्च चलाने में दिक्कतें होती है, ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरपंच ,उप सरपंच पंच व मुखिया ने गुप्त रूप से प्रस्ताव पारित कराकर गांव वालों की अनुपस्थिति व बिना सलाह से विधायक को ज्ञापन सौंपकर नगर पंचायत बनाने की मांग की, इससे ग्रामीणों में आक्रोश है 70प्रतिशत तक आबादी के पास एक हेक्टेयर से कम जमीन और आबादी के पास जमीन नहीं है और 20 प्रतिशत आबादी के पास जमीन ही नहीं है, इससे आय का साधन न होने से शहर की और पलायन कर घर छोड़कर जाना पड़ता है, बच्चों की पढ़ाई लिखाई पालन पोषण में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है, इससे गांव में आक्रोश है वर्तमान पंचवर्षीय में 4 महीना भी मनरेगा कार्य नहीं कराया गया है, उन्होंने एक बार जमीन स्तर पर दौरा कर ग्रामीणों से चर्चा करने और नगर पंचायत नहीं बनने की मांग की।
