जय भारत विद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा श्री कृष्ण जनमोत्सव मनाया गया।

जांजगीर-चाम्पा :- आज हरिराम गट्टानी जय भारत इंग्लिश मिडियम स्कूल में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के सहयोग से जनमाष्टमी का पर्व बड़े धुम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में छात्र-छात्राओं के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई व दही हाँडी तथा नृत्य का आयोजन किया गया। शुभारंभ विद्यालय शिक्षा प्रबंधक हर्षित गटटानी जी के कर कमलों से किया गया।

तत्पश्चात् राधा-कृष्ण के झाँकी की आरती अंजू देवी यादव एवं समस्त शिक्षिकाओं के द्वारा की गई । छोटे-छोटे बच्चों द्वारा श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की मनमोहक प्रस्तुति की गई जिसमें कंदूक क्रीडा, कालिया नाग नथान, माखन चोरी, गोपियों संग रास आदि लीलाएं सम्मिलित है।

राधा-कृष्ण पूजन-वंदक के पश्चात् कार्यक्रम की प्रस्तुति पूर्व प्राथमिक स्तर के छात्र-छात्राओं द्वारा श्री कृष्ण और किशोरी राधा रानी की झाँकी के रूप में प्रस्तुत हुआ, फिर प्राथमिक स्तर के छात्र-छात्राओं के द्वारा सुन्दर नृत्य, नाटक का मंचन किया गया। माध्यमिक स्तर के छात्र-छात्राओं के द्वारा नृत्य-संगीत प्रस्तुत किया गया।
तत्पश्चत माध्यमिक स्तर के छात्र-छात्राओं द्वारा एवं उच्च उच्चतर माध्यम के कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने दल शांति, क्षमा, दया और सत्य के अनुसार स्पर्धा में दही हांडी फोड़ कर अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
अंत में संस्था के संस्थापक अशोक गट्टानी जी एवं प्रबंधक अजय गट्टानी जी एवं विद्यालय शिक्षा प्रबंधक श्री हर्षित गट्टानी जी व विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रवीण कुलदीप जी के द्वारा विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन करते हुए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का समापन किया गया।