अभिनेत्री एवं समाजसेवी काजल श्रीवास ने शिक्षक दिवस की दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

रायपुर:- छालीवुड अभिनेत्री एवं समाजसेवी काजल श्रीवास ने शिक्षक दिवस की दी बधाई एवं शुभकामनाएं और अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि हमें हमेशा अपने गुरु का आदर और सम्मान करना चाहिए | और हम सभी आज जिस भी मुकाम पर हैं वो सब उनके आशीर्वाद एवं ज्ञान के बदौलत ही पहुंच पाए हैं | पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाकर हम गौरवान्वित महसूस करते हैं | डॉ. राधाकृष्णन एक दार्शनिक और अध्यापक भी रहे हैं | देश को शिक्षा की दिशा में आगे ले जाने में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने उच्च नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में उतारा और अपने छात्रों को भी प्रेरित किया |