जब-जब देश के राज्यों में चुनाव हुआ है, तब-तब छत्तीसगढ़ में सीमेंट की कीमत बढ़ी है – योगेश्वर राजू सिन्हा।

महासमुंद :- भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा है कि पिछले 5 वर्षों में जब-जब भी देश के अन्य राज्यों में चुनाव हुआ है तब-तब छत्तीसगढ़ में सीमेंट की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। विगत हो कि असम विधानसभा चुनाव एवं उत्तर प्रदेश में जब विधानसभा चुनाव हुआ उस समय भी छत्तीसगढ़ में सीमेंट की कीमतों में वृध्दि हुई थी। उन्होंने कहा कि हाल में ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ में सीमेंट की कीमतों में 40 से 50 रुपए तक की वृध्दि की है जिसके कारण आम उपभोक्ताओं को अपने घर बनाने के लिए अब अधिक कीमत पर सीमेंट खरीदना पड़ रहा है तथा उनके घर बनाने के बजट एकाएक बिगड़ गया है। सीमेंट की कीमतें अचानक बढ़ा देने से घर बनाना भी अब महंगा हो गया है।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि इससे पहले 2021 में कांग्रेस ने सीमेंट कंपनियों ने इसकी कीमतों में एकाएक 35 से 40 रुपये प्रति बोरी की बढ़ोतरी कर दी है। इसके चलते रिटेल में सीमेंट के दाम 350 रुपये प्रति बोरी पहुंच गए था इस दौरान भी आम उपभोक्ताओं को भारी नुकसान हुआ था क्योंकि उनका घर बनाने का खर्च भी बढ़ गया था। उन्होंने कहा कि पूरे देश में सीमेंट के दाम घट रहे हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ में दाम बढ़ रहे है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार को किसी की फिक्र ही नहीं है। प्रदेश सरकार चुनावी वर्ष देख कर सीमेंट और छड़ों में अपना कांग्रेसी टैक्स लगा रहे है और अपने अवैध कमाई का जरिया बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के मुखिया भूपेश बघेल कांग्रेस का खजाना भरने की नित-नई योजनाएं चला रहे है।