मिस्टर छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में श्रेयांश जैन का शानदार प्रदर्शन।


सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़ :- राजनादगांव में आयोजित मिस्टर छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में श्रेयांश जैन के चौथा स्थान प्राप्त करने पर जिले के लोगों ने श्रेयांश को बधाई दी है।गत रविवार को राजनांदगाव में कई वर्गो में मिस्टर छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था,इस प्रतियोगिता में सिविल लाइन निवासी ऋषभ जैन के पुत्र श्रेयांश जैन 70 किलोग्राम वर्ग में शामिल हुए। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रेयांश ने पूरे छत्तीसगढ़ में चौथा स्थान प्राप्त कियाहै।श्रेयांश ने बताया कि बीते वर्ष मि. छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में 65 किलोग्राम वर्ग में शामिल होकर उसने पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया था,इस वर्ष भी वह 65 किलोग्राम वर्ग में शामिल होना चाह रहा था,लेकिन 70 किलोग्राम वर्ग होने के कारण अपने से वरिष्ठ लोगों के साथ उसे प्रतियोगिता में शामिल होना पड़ा। इसके लिए प्रतियोगिता तिथि की घोषणा होने के बाद मात्र 25 दिनों के अंदर उसने अपनी तैयारी पूरी की और कड़े संघर्ष के बाद उसे पूरे छत्तीसगढ़ में चौथा स्थान मिला है।इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ में चौथा स्थान प्राप्त करने पर श्रेयांश के मित्रों और शुभचिंतकों ने उसे बधाई दी हैं, वहीं उसके परिवार में खुशी का माहौल है।