राजिम :- हाईस्कूल परिसर ग्राम बेलटुकरी में सुबह 10 बजे मां सरस्वती की वंदना से जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता प्रारंभ हुआ तत्पश्चात अतिथि स्वागत के बाद बच्चों ने योग के कठिन से कठिन आसनों का प्रदर्शन किया। योगासनों का तीन चरणों में प्रदर्शन हुआ। सब जूनियर, जूनियर, एवं सीनियर बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में संपन्न हुआ। 9 से 14 वर्ष , 14 से 18 एवं 18 से अधिक।
छत्तीसगढ़ योगासन भारत गरियाबंद जिले के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नवीन शर्मा अध्यक्ष पतंजलि योग समिति रायपुर ,विशेष अतिथि के रूप में जितेंद्र सिंहा,भानु प्रताप साहू राज्य प्रभारी पतंजलि युवा भारत छत्तीसगढ़, मिलेश्वरी साहू महिला पतंजलि योग समिति, ललित साहू जिला अध्यक्ष पतंजलि किसान सेवा समिति , लाकेश निर्मलकर युवा भारत रायपुर, योगाचार्य लालजी साहू ,आयुर्वेदाचार्य युगल किशोर साहु, पुरानिक साहू पूर्व सरपंच बेलटुकरी, जीवन लाल साहू, मानिक राम साहू प्रधानपाठक,कमल नारायण देवांगन , विष्णु साहू , पंडित राम किशोर दास जगन्नाथपुरी,नुकेश साहू जिला समन्वयक गायत्री परिवार उपस्थित रहे।
गरियाबंद जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता द्वितीय वर्ष के परिणाम इस प्रकार से है -ट्रेडिशनल योगासन बालक वर्ग में महेंद्र यादव प्रथम ,वासुदेव साहू द्वितीय, पूर्वांश साहू तृतीय, बालिका वर्ग येमेश्वरी साहू प्रथम, महक साहू द्वितीय, आर्टिस्टिक पवर्ग मुकेश साहू प्रथम, घनेश्वर साहू द्वितीय, मोहित साहू तृतीय। आर्टिस्टिक सिंगल में दीप योग के शानदार प्रस्तुति में चितेश निर्मलकर ने सभी का मन मोह लिया ।
योगाचार्य कीर्ति कुमार तारक अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योगासन भारत जिला गरियाबंद ,तीरथ यादव कोषाध्यक्ष, भानु प्रताप साहू सचिव, विनीत तारक सोशल मीडिया प्रभारी, जज के रूप में प्रभा साहू, गुणवंत साहू, ओमप्रकाश साहू जी ने योगदान दिया।
योगाचार्य लालजी साहू ने योग के महत्व एवं प्रतिभागी की मेहनत के विषय में प्रकाश डाला।
सभी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया और बताया की परम पूज्य स्वामी रामदेव जी एवं आचार्य बालकृष्ण जी के अथक पुरुषार्थ का परिणाम है कि आज योग पूरे विश्व में सर्वोपरि एवं सभी समस्याओं का समाधान एक मात्र योग में निहित है।
