कई प्राचीन चिकित्सा प्रणालियों में गुड़हल का इस्तेमाल अनेक प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता है।

राजिम :-  गुड़हल का पेड़ लाल रंग के अत्यंत सुंदर फूल देता है, जो प्रमुख रूप से भारत व आसपास के क्षेत्रों में पाया जाता है। इसका अंग्रेजी नाम हिबिस्कस  है और इसमें अनेक स्वास्थ्यवर्धक गुण भी हैं। वैसे तो इस पेड़ को आमतौर पर घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए लगाया जाता है, लेकिन इसमें कई ऐसे उपयोगी स्वास्थ्य लाभ छिपे होते हैं, जो कई समस्याओं का इलाज करने में मदद कर सकते हैं। इतना ही नहीं है गुड़हल के पत्तों व फूलों का इस्तेमाल कई बीमारियों का घर पर इलाज करने के लिए भी किया जा सकता है। आजकल मार्केट में गुड़हल से बने कुछ प्रोडक्ट भी मिल जाते हैं।

गुड़हल के फायदे :- गुड़हल में कई ऐसे स्वास्थ्यवर्धक गुण पाए जाते हैं, जिनमें प्राप्त होने वाले लाभों में प्रमुख रूप से निम्न को शामिल किया जाता है –

एनीमिया को दूर करने में मदद करता है गुड़हल :- 
गुड़हल में आयरन पाया जाता है, जो शरीर में आयरन की कमी की पूर्ति करने में मदद कर सकता है। जिन लोगों को आयरन की कमी के कारण एनीमिया (खून की कमी) हो गया है, उनके लिए गुड़हल का सेवन अच्छा विकल्प हो सकता है।

गुड़हल है बालों को स्वस्थ बनाने में प्रभावी :- गुड़हल में कई ऐसे प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं, जो बालों को पोषण प्रदान करते हैं। जिन लोगों को बाल झड़ने या बालों में रूखेपन की समस्या है उनके लिए गुड़हल का इस्तेमाल काफी लाभदायक हो सकता है।

मासिक धर्म को नियमित बनाने में मदद करता है गुड़हल :- गुड़हल का इस्तेमाल करना मासिक धर्म को नियमित बनाए रखने के लिए भी लाभदायक हो सकता है। जिन महिलाओं के मासिक धर्म अनियमित रहते हैं, उनके लिए गुड़हल अच्छा विकल्प हो सकता है।

हृदय को स्वस्थ रखने में प्रभावी है गुड़हल :- गुड़हल में ऐसे कई खास प्रकार के तत्व पाए जाते हैं, जो बढ़े हुए रक्तचाप को कम करने में काफी प्रभावी रूप से काम करता है। साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करता है और ये दोनों कारक हृदय को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी हैं।

गुड़हल के नुकसान 
एक दवा के रूप में गुड़हल का इस्तेमाल करना आमतौर पर सुरक्षित रहता है। हालांकि, फिर भी इसके सेवन से कुछ लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकते हैं, जिनमें निम्न शामिल हैं –

सिरदर्द या चक्कर आना
ज्यादा नींद आना या उनींदापन
निम्न रक्तचाप हो जाना
पेट में दर्द
सीने में जलन
मतली या उल्टी
एलर्जी
हालांकि, गर्भवती या अन्य रोगों से ग्रस्त व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर गुड़हल से गंभीर स्वास्थ्य प्रभाव हो सकते हैं।

गुड़हल का उपयोग कैसे करें 
गुड़हल का इस्तेमाल निम्न तरीके से किया जा सकता है-

  • पत्तों या टहनियों से काढ़ा बनाकर
  • फूलों  व कलियों से निकले रस को गुनगुने पानी के साथ
  • ग्रीन टी या अन्य प्रोडक्ट के रूप में

हालांकि, आपको किस प्रकार और कितनी मात्रा में गुड़हल का उपयोग करना चाहिए इस बारे में अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से बात करें।