“गुरुओं को नमन” कार्यक्रम में शिक्षिका एवं समाजसेवी ओजस्विनी देवांगन का हुआ सम्मान l 

रायपुर :- शिक्षक दिवस से पूर्व रविवार 3 सितंबर को पंडरी स्थित सिटी सेंटर मॉल में आयोजित “गुरुओं को नमन” कार्यक्रम में शिक्षिका एवं समाजसेवी ओजस्विनी देवांगन का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन का CA अमित चिमनानी प्रदेश मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी ने किया था। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार राम अवतार तिवारी मौजूद रहें। कार्यक्रम की अधिक जानकारी देते हुए अमित चिमनानी ने बताया कि इस कार्यक्रम में 51 गुरुओं का सम्मान किया गया जो की विभिन्न क्षेत्रों से आते हैं। ओजस्विनी देवांगन ने 18 वर्ष की आयु से ही समाज सेवा एवं सिलाई

प्रशिक्षण का कार्य शुरू कर दिया था। साथी वे अभी स्वामी आत्मानंद विद्यालय में काउंसलर के पद पर पदस्थ हैं। वे विद्यार्थियों का काउंसलिंग कर आगे भविष्य को लेकर उन्हें मार्गदर्शन प्रदान करती हैं।