एक रक्षासूत्र भारत के सैनिकों के नाम – राशि महिलांग।


महासमुंद:- भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व आज नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने नपा कार्यालय स्थित अपने सभाकक्ष में पूर्व सैनिकों के माथे में तिलक लगा और कलाई पर रक्षा सूत्र (राखी) बांधकर मनाया। उन्होंने उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों का मुंह मीठा भी कराया। उन्होंने यह पर्व “एक रक्षासूत्र भारत के सैनिकों के नाम” थीम के तहत मनाया। नपाध्यक्ष  महिलांग ने राखी बांधने के बाद भगवान से देश के सभी सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के साथ देश के सभी भाइ-बहनों के दीर्घायु की कामना की और पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों से कहा देश की सुरक्षा में उनका अहम योगदान है। देश की सुरक्षा में लगे अधिकांश सैनिक भाई अपनी बहनों से नहीं मिल पाते हैं।  राशि महिलांग ने कहा यह पर्व आज उन्ही सैनिकों भाइयों को समर्पित करती हूं।