2 सितम्बर को शासकीय माध्यमिक शाला डोंगरकट्टा बैगलेस डे के अंतर्गत बच्चों को योग एवं सामान्य ज्ञान क्वीज प्रतियोगिता चित्रकला की विस्तृत जानकारी दिया गया।

भानुप्रतापपुर :- ब्लॉक 2 सितम्बर को शासकीय माध्यमिक शाला डोंगरकट्टा बैगलेस डे के अंतर्गत बच्चों को योग एवं सामान्य ज्ञान क्वीज प्रतियोगिता चित्रकला की विस्तृत जानकारी दिया गया। एवं स्वच्छ पखवाड़ा गतिविधि के अंतर्गत बच्चों को साफ सफाई हाथ धुलाई कार्यक्रम करवाया गया, तथा शिक्षकों द्वारा विद्यालय के प्रवेश हिस्से के स्वच्छता सुविधाओं को निरीक्षण किया । सुरक्षित शिविर के तहत बच्चों को दुर्घटना एवं पानी से डूबने पर कैसे बचाव करें । चर्चा की गई एवं जानकारी दी गई । गतिविधि के माध्यम से पेट में पानी भर जाने के बाद किस प्रकार पेट के पानी को निकालना चाहिए। गतिविधि करके बताया गया । कार्यक्रम में माध्यमिक शाला के प्रधानाध्यापिका मालती कुंजाम, प्राथमिक शाला के प्रधानाध्यापक अरूण कौमरे, शिक्षक गोरखनाथ सलाम , दुलाराम केमरो , प्रदीप मंण्डावी उपस्थित थे।