
भैयाथान/ सूरजपुर – पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एलिसेला के द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में नशा मुक्ति, जुआ-सट्टा, गांजा-नशीली दवाएं सहित अन्य अवैध गतिविधियों एवं साइबर अपराध से बचाव हेतु जागरूकता फैलाने के लिए सजग अभियान चलाया जा रहा है। जिसकी शुरूवात खेल से युवाओं को जोड़ने के लिए कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसी परिपेक्ष में करंजी पुलिस ने उपस्थित स्थानिय खिलाड़ियों व स्कूली बच्चों के साथ खेलकूद का आयोजन किया। पुलिस ने करंजी मिनी स्टेडियम में विजेताओं को पुरस्कार वितरीत किए। इस दौरान मौजुद पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप सिदार ने खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए उनके अधिकारों के प्रति पूरी तरह सजग रहने का संकल्प दिलाया। खेल के मध्य खेल का आनंद ले रहे लोगो मे काफी उत्साह देखा गया। बच्चों का कहना था कि इस तरह के आयोजन के माध्यम से अपनी प्रतिभाएं दिखाने का मौका मिलता है। कबड्डी विजेता, उप विजेता व सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस तरीके के खेल आयोजन से पुलिस की बेहतर छवि सामने आई है। लोगों ने इस आयोजन की प्रशंसा की है। एएसआई मनोज द्विवेदी ने कहा कि युवा ही राष्ट्र के भविष्य होते हैं, जिस कारण बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हम सबों को सचेत रहने की जरूरत है। इस तरीके के खेल आयोजन से पुलिस की बेहतर छवि सामने आई है। लोगों ने इस आयोजन की प्रशंसा की है।
