ब्लाक स्तरीय गणित एवं विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में भूपेश प्रथम।

मगरलोड :- राष्ट्रीय आविष्कार अभियान 2023 अंतर्गत विकासखंड स्त्रोत केंद्र, समग्र शिक्षा, मगरलोड विकासखंड मगरलोड में आज विकासखंड स्तरीय समस्त शासकीय एवं अशासकीय प्रारंभिक एवं सेकंडरी विद्यालयो के बच्चो का गणित एवं विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त विद्यालयों से 70 बच्चों ने भाग लिया। 25 सेकेंडरी विद्यालयो से 45 प्रारंभिक विद्यालयो से बच्चों ने भाग लिया। प्रारंभिक स्तर में प्रथम स्थान भूपेश पटेल, शासकीय बालक माध्यमिक शाला हसदा नं 1 ने प्राप्त किया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मगरलोड द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विकासखंड शिक्षा अधिकारी  एम.के. ध्रुव एवं अध्यक्षता  धीरज कुमार देवांगन (विकासखंड स्त्रोत समन्वयक) के द्वारा किया गया।
होनहार भूपेश पटेल को विकासखंड स्तरीय गणित एवं विज्ञान क्विज प्रतियोगिता परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ग्राम पंचायत हसदा के सरपंच जगदीश साहू, संकुल समन्वयक गोविंद यादव, प्र. पाठक ए. एस. कंवर, शिक्षिका  एस. बी.साहू, हेमलता मरकाम, भूषण लाल ध्रुव, शिवशंकर साहू, विरेन्द्र साहू, भागीरथी सोनकर,शायर जितेंद्र सुकुमार साहिर, लोचन साहू, खिलेश्वर ग्वाल,  साधना साहू, शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष रेखराम साहू, उपाध्यक्ष शिव कुमार पटेल, जुगलकिशोर साहू (पंच), पूरन लाल साहू (पंच), यादराम साहू, सभी पालकगण,संकुल केंद्र हसदा के सभी शिक्षकों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।