राजभाषा आयोग दो दिवसीय प्रादेशिक सम्मेलन 23 व 24 सितंबर को होगा आयोजन l 

रायपुर : छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग द्वारा वर्ष 2023 में होने वाले प्रदेशिक सम्मेलन के संबंध में होटल महिन्द्रा में बैठक लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। दो दिवसीय प्रादेशिक सम्मेलन 23 व 24 सितंबर को रायपुर के वीआईपी रोड स्थित होटल बेबीलोन इंटरनेशनल में आयोजित होगी। इस दौरान छत्तीसगढ़ी भाषा संस्कृति साहित्य पर परिचर्चा भी होगी, आयोग के सचिव अनिल भतपहरी ने बताया

प्रतिवर्ष होने वाले सम्मेलन में प्रदेश के सभी जिलों से साहित्य, भाषा प्रेमी, लेखक , कवि, कहानीकार, टिप्पणीकार, साहित्यकार, बुद्धजीवी सम्मिलित होंगे व छत्तीसगढ़ी भाषा के विकास हेतु गहन विचार विमर्श भी किया जायेगा। बैठक मे प्रमुख रूप से भाषाविद और कुलपति केसरी लाल वर्मा, साहित्यकार डॉ पीसी लाल यादव, सरला शर्मा, मंगत रविन्द्र, कवि मीर अली मीर, काशीपुरी कुंदन, डॉ सुधीर शर्मा, डॉ परदेसी राम वर्मा, रामेश्वर शर्मा, डॉ गीतेश, कुसुम माधुरी टोप्पो के साथ एम ए छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन से ऋतुराज साहू, संजीव साहू के साथ आयोग के आदर्श दुबे, सुष्मा गौरहा, दिनेश पाण्डेय, लोकेन्द्र वर्मा, लामेश्वर वर्मा के साथ सभी कर्मचारी बैठक में उपस्थित थे।