सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़ :- विगत कई वर्षों से आज पर्यन्त तक मनेन्द्रगढ़ का नजूल क्षेत्र का रिकॉर्ड अपडेट नहीं होने के कारण यहाँ के नागरिकों एवं शासन को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैl इसी परेशानी को देखते हुवे राजस्व एवं भू अभिलेख विभाग के माध्यम से कलेक्टर को इस मामले में आवश्यक कार्यवाही करते हुवे इसका निराकरण करने हेतु निर्देश दिये गये हैंl इस मामले में एस डी एम अभिलाषा पैकरा ने कलेक्टर के निर्देश पर नजूल क्षेत्र का सर्वेक्षण कार्य छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रोधोगिकी परिषद द्वारा कराये जाने का निर्णय लिया हैl इस संबंध में प्रथम चरण में चांदा मुनारा चिन्हांकन का कार्य पूर्व में कर लिया गया हैl द्वितीय चरण के कार्य के लिए सीकास्ट के महानिदेशक एस.एस. बजाज के तत्वावधान में वैज्ञानिक एम. के. बेग की सर्वे टीम हेमन्त डनसेना एवं कमल किशोर साहू द्वारा NESAC की टीम के साथ मिलकर 30अगस्त 2023को ड्रोन सर्वे का कार्य पूर्ण किया गयाl सर्वे कार्य के दौरान नजूल तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी भी मौके पर उपस्थित रहेl
कलेक्टर के निर्देश पर चालू है नजूल क्षेत्र का सर्वेक्षण कार्य।
