हरजीत सिंह छाबड़ा बने कांग्रेस के प्रदेश संयुक्त महासचिव।

सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़ :- छत्तीसगढ़ प्रदेश काँग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त महासचिवों की सूची जारी कर दी गयी हैं, जिसमें एमसीबी जिले से हरजीत सिंह छाबड़ा को छत्तीसगढ़ प्रदेश काँग्रेस संगठन में संयुक्त महासचिव की जिम्मेदारी मिली हैं।एआईसीसी महासचिव प्रभारी छत्तीसगढ़ कु०शैलजा द्वारा हस्ताक्षरित प्रदेश के लिए 70 सदस्यीय संयुक्त महासचिवो की प्रतिष्ठापूर्ण सूची में जगह बनाने वाले हरजीत नवीन एमसीबी जिले से हैं।जिन्हें हाल ही में जारी सूची में संयुक्त प्रदेश महासचिव का दायित्व मिला।नवनियुक्त प्रदेश संयुक्त महासचिव हरजीत सिंह ने अपनी नियुक्ति के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत,कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना महंत,उपमुख्यमंत्री टी.एस सिंहदेव काँग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवम बस्तर सांसद दीपक बैज व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश में चल रही लोक कल्याणकारी योजनाओं की बदौलत प्रदेश में पुनःकाँग्रेस की सरकार बनेगी।हरजीत सिंह के छत्तीसगढ़ प्रदेश काँग्रेस में संयुक्त महासचिव नियुक्त होने पर ज़िला कांग्रेस,युवा कांग्रेस,महिला कांग्रेस,अल्प संख्यक,सेवा दल एवं सभी पार्टी कार्यकर्ता ने बधाई दी।