शिकसा द्वारा प्रतिभाओं को मिल रहा मंच: सारथी।

दुर्ग :- शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ की संस्कृति के संर्वधन के लिये व सावन माह पर आया सावन झूम के, समापन कार्यक्रम का आयोजन संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” के संयोजन व कार्यक्रम प्रभारी विजय प्रधान की उपस्थिति व टीकाराम सारथी प्राचार्य चुरतेली व सलाहकार शिकसा के अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना ऋतंभरा कश्यप शिक्षक कोसमंदा जांजगीर राजगीत शिव निर्मलकर शिक्षक नारधा दुर्ग के द्वारा प्रस्तुत कर किया। सर्वप्रथम संस्थापक व संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिकसा ही एक ऐसा संस्था है जहाँ शिक्षक व छात्रों के सर्वागीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। वही कोषाध्यक्ष बोधीराम साहू, कार्यक्रम प्रभारी विजय प्रधान, सलाहकार प्रमोद आदित्य प्राचार्य सिवनी चांपा व संयुक्त सचिव संजय मैथिल आदि ने अपना अपना विचार प्रगट किया।कार्यक्रम के अध्यक्ष टीकाराम सारथी ने अपने उदबोधन में शिकसा के कार्यक्रम उपयोगी है यहां आकर सभी अपने छुपे प्रतिभा को निखार रहे है मंच प्रदान करने के लिये निरंतर कार्यक्रम आयोजित कर रहे है जो बधाई के पात्र हैं साथ गीत सुनाकर मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में चन्द्र  चन्द्रा व्याख्याता तुषार, शिवअंगारे सेवानिवृत्त शिक्षक बंगला मटिया बालोद, अश्वनी उइके सहा.शिक्षक सुल्ताननार जांजगीर, योगेश्वरी तंबोली सहा.शिक्षक विजयापारा पुटपुरा, सारिका बनसोडे सोनी मदर टेरेसा नगर भिलाई, हेमराज निषाद व्याख्याता बसना महासमुंद, राजीव लोचन कश्यप ब्याख्याता सेमरिया जांजगीर, मोहित शर्मा शिक्षक परसदा पाटन, मनोहर लाल यादव प्रधान पाठक भिलाई बलौदा जांजगीर, हरमन  बघेल व्याख्याता आरंग रायपुर, गीता उपाध्याय, से.नि.प्रधान पाठिका रामभांठा रायगढ़, निशा महिलांग डी.एल.एड अहेरी, भूमिका महिलांग कक्षा 8वीं नारधा दुर्ग, उषा भट्ट व्याख्याता जंजगिरी चरोदा, ज्योति गजपाल व्याख्याता सुरही कांकेर, पुष्पांजलि ठाकुर व्याख्याता पटौद कांकेर, प्रमोद आदित्य प्राचार्य सिवनी चांपा, ओम प्रकाश कौशिक, प्रतिभा त्रिपाठी शिक्षक गोडेला बालोद, सविता जायसवाल कोरबा आदि ने गीत, कविता व नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रतिभा त्रिपाठी शिक्षक गोडेला बालोद व आभार प्रदर्शन डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” ने किया।