
बेंगलुरु :- भारत के पहले सूर्य मिशन आदित्य एल-1 को 2 सितंबर को श्रीहरिकोटा से सुबह 11:50 में लॉन्च किया जाएगा। इसरो ने सोमवार को एक्स ट्विटर पर यह जानकारी दी आदित्य एल-1 सूर्य का अध्ययन करने वाला पहला अंतरिक्ष आधारित भारतीय मिशन होगा। अंतरिक्ष यान को सूर्य पृथ्वी प्रणाली के लांग्रेंज बिंदु 1 एल-1, के चारों ओर एक प्रभामंडल कक्षा में भेजा जाएगा जो पृथ्वी से करीब 15 लाख किलोमीटर दूर है इसका लाभ यह होगा कि यह ग्रहण काल में भी सूर्य को देख सकता है। इससे वास्तविक समय में सौर गतिविधियों और अंतरिक्ष मौसम पर इसके प्रभाव को देखने का लाभ मिलेगा। अंतरिक्ष यान 7 पेलोड्स लेकर जाएगा।
