कांग्रेस जिला सोसल मीडिया के प्रभारी बने युवराज सिन्हा
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त,दी बधाई

जामगांव(फिंगेश्वर):- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी की अनुमति एवं प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा वर्तमान विधायक राजिम विधानसभा श्री अमितेश शुक्ला जी की अनुमति एवं अनुसंसा पर जिला अध्यक्ष श्री भावसिंग साहू ने जिला कार्यकारिणी की अनुमोदित सूची जारी की है,जिसमे जामगांव के युवा एवं सक्रिय नेता युवराज सिन्हा को जिला सोसल मीडिया का प्रभारी नियुक्त किया है, अपनी नियुक्ति होने पर युवराज सिन्हा जामगांव ने प्रदेश के मुखिया माननीय भूपेश बघेल जी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी,क्षेत्र के लाडले विधायक अमितेश शुक्ला जी,जिला अध्यक्ष भावसिंग साहू जी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुवे कहा कि जिस विश्वास के साथ मुझे यह जिम्मेदारी दी गई है उस पर मैं शत प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूँगा,तथा उनके मार्गदर्शन में पार्टी की रीति नीति को जन जन तक पहुँचाने का कार्य करूँगा,आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में पुनः ऐतिहासिक जीत दर्ज करने हेतु अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ कर पार्टी को और अधिक मजबूत एवं सशक्त बनाने का कार्य करूँगा।
उनकी नियुक्ति पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बंछोर, जिला महामंत्री जाकिर खान,जिला संयुक्त महामंत्री गैंद लाल यादव,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रूपेश साहू,विधायक प्रतिनिधि करीम खान,रामकृष्ण तिवारी,प्रभा जैन, पूर्व सरपंच सरकड़ा मनोज यदु,पूर्व सरपंच बोरिद एवं झेरिया गाड़ा समाज फिंगेश्वर परिक्षेत्र (घाट ऊपर) के अध्यक्ष कमल भारती,ग्राम बिडोरा से दीपक साहू,गिरीश साहू,कन्हैया साहू,तरुण विभार,डोमन भारती सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने बधाई देकर उनके उज्वल भविष्य की कामना की है।
