सायकल पाकर छात्राओ के चेहरे खिले।

गजानन्द कश्यप देवभोग

देवभोग- छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के सरस्वती निशुल्क साइकिल वितरण योजना अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल जामगांव,विकासखंड देवभोग के छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण किया गया ।
साइकिल वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  मीना कुमारी वैष्णव (जनपद सदस्य ),  धनीराम हरपाल (अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति),  बलराम नागेश (गौठान समिति अध्यक्ष ), परमानंद नागेश (सरपंच प्रतिनिधि ), दुर्जेनाथ पात्र,  द्रविड़ नागेश (राजीव युवा मितान क्लब) आदि ने मां सरस्वती के पूजन वंदन कर कक्षा नौवीं के छात्राओ को साइकिल का वितरण किया । इस अवसर पर अतिथियों में छात्राओं का आव्हान किया कि शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। छत्तीसगढ़ ओलंपिक के ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले संस्था के विद्यार्थियों को अतिथियों ने प्रोत्साहित किया ।
इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य  सुशील कुमार अवस्थी, व्याख्याता  रोशनी सोनवानी , वन्या संगम, एवम पालको की उपस्थिति रही ।
हितग्राही छात्रा कुमारी चेता नागेश एवं कुमारी संजना सोनी ने साइकिल मिलने की खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अब साइकिल से रोज समय पर स्कूल आने में आसानी होगी तथा हम और अच्छे से अपनी पढ़ाई कर सकेंगे ।