
नवापारा राजिम:- सरस्वती शिक्षा संस्थान रायपुर द्वारा आयोजित दो दिवसीय विभागीय खेल खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती विहार रायपुर में किया गया। विभिन्न विद्यालयों से कुल तेरह टीम उपस्थित रहें।कड़ी प्रतिस्पर्द्धा के बीच शिशु मंदिर नवापारा से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बालवर्ग बालक ग्रुप से कबड्डी टीम,और बालिका वर्ग सेखो – खो टीम उपविजेता रहे।
उपस्थित अतिथियों द्वारा समस्त प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य गौरी शंकर निर्मलकर ने कहा की पढ़ाई के साथ खेल में भाग लेने से शरीर स्वस्थ होता हैं खेल भावना का विकास होता हैं हार जीत महत्त्वपूर्ण नहीं सहभागिता जरुरी हैं मन-मस्तिष्क में नई ऊर्जा का संचार होता हैं जिससे किसी कार्य को पूर्ण मनोयोग से करने की क्षमता आती है।सर्वांगीण विकास होता हैं हर विधा में सक्रिय रहना श्रेष्ठ विद्यार्थी का गुण होता हैं। मन लगाकर पढ़ाई करे साथ ही अनुशासन आज्ञा पालन और देशभक्त होकर माता-पिता और विद्यालय का मान बढ़ाते रहें और कभी पीछे मुड़कर न देखें।संरक्षक शिक्षक नरेंद्र साहू एवं धनेश्वरी साहू रहें।
उपविजेता टीम बालिका में मिताली साहू सिमरन साहू तुलसी सेन यशिका साहनी रिम्मी गायकवाड़,झरना महार,सौम्या जायसवाल टामिनी साहू, दामिनी साहू योगिता सिन्हा, तपस्या साहू, बालक से भास्कर साहू शुभम यादव, कबीर साहू, मुकुंद साहू,जयदेव मिश्रा अंकित साहू गगन सेन,धनंजय ध्रुव हर्षित निर्मलकर भास्कर वर्मा, आदि को विद्यालय के आचार्य नरेश यादव कृष्ण वर्मा नंद साहू रेणु निर्मलकर दीपक देवांगन संजय सोनी नारायण पटेल, बाल्मिकी धीवर मोनिका मालवीय निकिता यादव तामेश्वर साहू निकिता यादव ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना किए।
