
बीजापुर :- जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल संरक्षण तंत्र के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले के सभी ग्राम पंचायतो में जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर गठित बाल संरक्षण समिति की सशक्तिकरण के लिए बैठक का आयोजन किया जा रहा है, इस क्रम में ग्राम पंचायत तुमनार में आज 24 अगस्त को पंचायत भवन में बाल संरक्षण

समिति की बैठक आहूत की गई बैठक में उपस्थित सदस्य सरपंच रबीता तेलाम, उपसरपंच पाकलू तेलाम, पंच सुदेश तेलाम, मासाराम तेलाम सचिव मंडेराम तेलाम, स्कूल के शिक्षक रामचन्द्र, बल्लूराम नेताम ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता बुधरी तेलाम, लक्ष्मी तेलाम, सावित्री तेलाम, कमला मडकाम समूह के सदस्य, स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों को बाल अधिकार और संरक्षण तंत्र की जानकारी दिया गया, और बताया गया कि ग्राम पंचायत तुमनार को बाल हितैषी पंचायत बनाया जाना है, जिसमें किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण

अधिनियम 2012, किशोर न्याय बोर्ड व बालक कल्याण समिति की भूमिका, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान का उददेश्य, किशोर-किशोरी सशक्तिकरण अंतर्गत बाल विवाह के नुकसान बाल विवाह के रोकथाम के उपाय, किशोरियों के पोषण एवं स्वच्छता से संबंधित मुद्दे एवं समाधान, बच्चों के अनैतिक व्यापार अधिनियम, ग्राम पंचायत स्तर पर संधारित पलायन पंजी, ग्राम पंचायत स्तर पर शाला त्यागी बालक बालिकाओं को स्कूल से जोडे जाने पर एवं गोद लेने की वैधानिक प्रक्रिया, दत्तक ग्रहण नियम, बाल श्रम अधिनियम पर चर्चा कर जानकारी दिया गया। साथ ही ग्राम पंचायत समिति से अनुरोध किया गया कि प्रत्येक माह में बैठक आहूत किया जाए और इन सभी मुद्दों पर चर्चा कर ग्राम पंचायत बाल सुलभ पंचायत बनाया जा सके। जिसमें सभी बालक बालिकाओं को स्कूल से जोड़ा जा सके और ग्राम पंचायत का वातावरण ऐसा हो जो कि हिंसामुक्त वातावरण हो। उक्त बैठक में जिला बाल संरक्षण इकाई से जिला बाल संरक्षण अधिकारी राहुल कौशिक, जिला समन्वयक युनिसेफ सुश्री लेखिका साहू, राजूराम कश्यप (आउटरीच वर्कर) उपस्थित थे।
