पुलिस की सीआईए टू टीम द्वारा गांजा फूल पत्ती सहित एक महिला आरोपी को किया गया गिरफ्तार l 

करनाल-बिंदर शर्मा इंद्री


करनाल :- जिला पुलिस करनाल द्वारा पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन में लगातार प्रतिबंध नशीले मादक पदार्थ पर रोक लगाई गई है। इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए निरीक्षक मोहनलाल के नेतृत्व में सीआईए टू की टीम द्वारा एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 2 किलोग्राम 910 ग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद की गई। 22 अगस्त को एएसआई विकास सीआईए टू की अध्यक्षता में टीम द्वारा विश्वसनीय सूचना पर आरोपी कमलेश पत्नी स्व टीटू वासी वार्ड नंबर 9 इंद्री को बायपास रोड इंद्री से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 2 किलोग्राम 910 ग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद की गई। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना इंद्री में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।मामले की आगामी तफ्तीश एएसआई रामनिवास को सौंपी गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह इंद्री के ही एक अनजान लड़के से गांजा फूल पत्ती खरीद कर लाई थी और वह इसको छोटी-छोटी मात्रा में चलते-फिरते नशा करने वाले व्यक्तियों को बेचती है। आरोपी को आज पेश न्यायालय करके एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। जिस व्यक्ति से आरोपी गांजा फूल पत्ती खरीद कर लाई थी उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।