
तखतपुर:- राम जानकी मंदिर बरेला में संत गोस्वामी तुलसीदास जयंती के अवसर पर होलकर साहित्य समिति के तत्व ज्ञान में विचार गोष्ठी का आयोजन संध्या 4:00 बजे से 6:00 बजे तक किया गया इस अवसर पर विद्या गोपाल सिंह छतरी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत के महान संत परंपरा संत कबीर गुरु नानक देव जी महाराज संत झूलेलाल स्वामी रामकृष्ण परमहंस स्वामी विवेकानंद स्वामी दयानंद सरस्वती संत तुकाराम जैसे महान संतों की परंपरा में गोस्वामी तुलसीदास महाराज साहित्य जगत के महान संत हुए और उनके ग्रंथ सबसे अधिक विश्व में प्रसिद्ध है रामचरितमानस दोहावली कवितावली हनुमान चालीसा वह अन्य ग्रंथ सभी प्रसिद्ध साहित्य हैं जिनके माध्यम से सभी वर्ग के लोगों को लाभ मिलता है सत्संग होता है और विश्व के लोगों को लाभ मिलता है ऐसे महान साहित्यकार थे महान संत थे गोस्वामी तुलसीदास महाराज इस अवसर पर नारायण प्रसाद पाली बलदाऊ प्रसाद गुप्ता अजय पाठक ने भी अपने विचार रखें तथा अरविंद शर्मा, दिनेश दुबे द्वारा दूरभाष पर अपना विचार संप्रेषित किया और शुभकामनाएं समर्पित की राजेश पटेल द्वारा आभार व्यक्त किया गया इस अवसर पर बरेला के गणमान्य श्रद्धालु और महिलाएं उपस्थित रही जानकारी कार्यक्रम के संयोजक नारायण प्रसाद पाली द्वारा दी गई।O
