सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़ :- कलेक्टर नरेन्द्र कुमार दुग्गा की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बुधवार को राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।कलेक्टर दुग्गा ने कहा कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यालय में निवास करना अनिवार्य है। मुख्यालय में रहकर ग्रामीणों की राजस्व और अन्य सभी समस्याओं का निराकरण करें। ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की राजस्व संबंधी समस्या नहीं होनी चाहिए।लंबित राजस्व प्रकरणों को कम करने के लिए लगातार फ़ील्ड भ्रमण कर प्रकरण निराकृत करें।सभी एक दूसरे के साथ मिलकर टीम वर्क में कार्य करें। शासन की प्राथमिकता को ध्यान में रखकर अधिक से अधिक लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।इस अवसर पर एस पी सिद्धार्थ तिवारी,अपर कलेक्टर अनिल सिदार, एसडीएम मनेंद्रगढ़ अभिलाषा पैकरा,एसडीएम भरतपुर मूलचंद चोपड़ा, एसडीएम चिरमिरी बी एस मरकाम, डिप्टी कलेक्टर सी एस पैकरा एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
