संवाददाता राजेंद्र साहू मगरलोड
मगरलोड :- मगरलोड ब्लाक के भोथिडीही एवं आमाचानी से हुआ इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कुसुमलता साहू अपने उद्बोधन में कहां की एंबुलेंस सेवा पशु स्वास्थ्य रक्षा हेतु ग्रामीण क्षेत्र के लिए वरदान है।जनपद पंचायत अध्यक्ष ज्योति दिवाकर ठाकुर ने कहा कि इससे पशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिलेगी एवं समय पर उपचार हो पाएगा।जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रहास साहू सरपंच राधिका राजेश सिन्हा ने कहा कि इस योजना से किसानों को आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा शीघ्र व निशुल्क पशुओ का उपचार हो जाएगा।

तोषण साहू ज्योति दिवाकर ठाकुर गांव के गणमान्य नागरिक पंचायत पदाधिकारीगण सचिव प्यारेलाल देशमुख आदि उपस्थित रहे। विभाग द्वारा पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जहां पशुओं मेंटीकाकरण पशुउपचार दवाई वितरण गर्भ परीक्षण कृषक संगोष्ठीआदि का कार्य किया गया! डॉ प्रमोद ठाकुर अपने उद्बोधन मैंचलित पशु चिकित्सा इकाई के लाभ उद्देश्य एवं महत्व को बताया इसके माध्यम से पशु स्वास्थ्य रक्षा टीकाकरण दवाई वितरण लघुशल्य क्रिया बधियाकरण कृत्रिम गर्भाधान आदि का लाभ किसानों को गौठान पहुंच सेवा के माध्यम से मिलेगा। इस अवसर पर डॉक्टर भूज़ेन्द्र सोनी, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों में जी एस ध्रुव, बी एल नागरची, आर मांडले, एस के शंखवार, खिलेश्वर सोनबेर,विनोद ध्रुव, आर के बंजारे समस्त पशु परिचारक गण समस्त कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता पशु मैत्री उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया!
