वी क्लब की सदस्यों ने होटल हसदेव इन में मनाया स्वतंत्रता दिवस।


सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़:- होटल हसदेव इन में द एसोसिएशन ऑफ वी क्लब ऑफ इंडिया मनेंद्रगढ़ समर्पण के द्वारा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।इस अवसर पर वॉइस डिस्टिक प्रेसिडेंट वी अनीता फरमानिया एवं अध्यक्ष प्रीति जायसवाल के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।वी अनीता द्वारा राष्ट्र प्रथम की भावना को सर्वोपरि बताया गया।इस अवसर पर वी ज्योति अग्रवाल के द्वारा भाषण देने की कला सिखाई गई।

क्लब के सभी सदस्यों ने बहुत ही उत्साह पूर्वक स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया।समारोह में क्लब की सदस्य बबीता अग्रवाल,रश्मि जायसवाल,हेमा गायकवाड, सविता अग्रवाल,ज्योति मजूमदार,श्वेता पोद्दार,प्रतिभा अग्रवाल, बेबी मखीजा,कमलेश अरोड़ा,मंजू गोयल,लीना शाह उपस्थित रही।