विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल मनेन्द्रगढ़ में लहराया तिरंगा।


सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़ः- नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय विजय इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल में धूमधाम से 77वां स्वतंत्रोत्सव मनाया गया।कार्यक्रम का आरंभ ध्वज वंदन के बाद राष्ट्रगीत के साथ ध्वजारोहण किया गया।उसके बाद प्रभात फेरी निकाली गयी। विजय इंग्लिश स्कूल अपनी परंपरा के अनुसार प्रतिवर्ष प्रभात फेरी लेकर नगर के जयस्तम्भ चौक पहॅुच कर देश के वीरों को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित करता आया है।इसके पश्चात प्रभात फेरी वापस विद्यालय पहॅुची जहाॅ विद्यालयीन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गये।

कार्यक्रम के अंतर्गत गीत, कविता, नृत्य व भाषण आयोजित किया गया।जहां रोहित राज, श्रुति, सानिया, अमातुल्ला सैफी, फातिमा सैफी ने भाषण तो वहीं अफशा, आदित्य, अरहान और निम्मी ने देश भक्ति से ओतप्रोत कविता प्रस्तुत की।मालविका सोरेन, मानसी एवं समूह, पी0 महिमा, सौम्या एवं समूह, श्रुति एवं समूह, प्रिया एवं समूह और श्रेया एवं समूह ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया तो सिम्मी सिंह और काजल ने देशभक्ति स्लोगन प्रस्तुत किया।

नर्सरी सेक्शन के नन्हे-मुन्ने बच्चे देशभक्तों और भारत माता का वेश बना कर फैन्सी ड्रेस में आये और देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य अरूणिमा सिंह ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए आजादी के महत्व व उसको प्राप्त करने के लिए शहीदों की शहादत को याद किया।शिक्षिका शुभ्रा भट्टाचार्य ने भी बच्चों को सम्बोधित कर देशभक्त शहीदों को याद किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था की छात्राओं शिप्रा तिवारी, श्रुति मंगतानी और शिक्षक राकेश मिश्रा व शिक्षिका पूनम सोरेन ने किया।