मेरी पाठशाला मेरी पहचान है – संजय कबीर शर्मा।

गरियाबंद :- कोचवाय प्राथमिक शाला में स्कूल के बच्चों को डॉ श्वेता शर्मा के सौजन्य से 60 स्कूल बैग बच्चों को बांटा गया। कुछ बच्चे स्कूल नही आये थे उनका बेग स्कूल के शिक्षकों के पास जमा करा दिया गया। स्कूल के इस कार्यक्रम में गांव के प्रबुद्ध ग्रामीणजन मितानिन माता-बहने सामाजिक कार्यकर्ता और स्कूल के सभी शिक्षकों की गौरवमयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में बोलते हुये सामाजिक कार्यकर्ता कवि भाई संजय कबीर ने कहा, आप अपने बच्चों पर सबसे ज्यादा घ्यान दीजिए, उन्हें जूता-मोजा और स्कूल बैग के साथ स्कूल भेजिए, और बार-बार स्कूल आकर उनके गतिविधि पर पर ध्यान दीजिए, अभी आपकी पहली प्राथमिकता गलत खान- पान और नशा हो गया है।

बच्चों को ज्यादा से ज्यादा अपने संस्कार और संस्कृति का ज्ञान दीजिए उनकी छोटी-छोटी आवश्यकता को पृरा कीजिये बच्चे भगवान का रूप होते है, समस्त जनप्रतिनिधियों को भी बच्चों के तरफ ज्यादा ध्यान देना चाहिए जिससे समाज गांव देश-प्रदेश सुंदर बन सके, आप देखिए बच्चों को एक-एक बैग मिलने से किंतना खुश है, अंत मे मेडम जी सभी अतिथियों का और डॉ श्वेता शर्मा का ह्रदय से बेग देने के लिये आभार व्यक्त किया। और बार-बार स्कूल में आते रहने का निमंत्रण दिया।
नेक कार्य मे एक और कड़ी
सार्थक प्रयास निरंतर जारी है