
राजिम :- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कृषि उपज मंडी में विधायक अमितेश शुक्ला ने ध्वजारोहण किया परेड की सलामी ली तथा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया और भारत माता की जय कारा से पूरा प्रांगण गूंज उठा। इस मौके पर उन्होंने लगभग ₹ एक करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। उपस्थित कांग्रेसी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर शुक्ला का पुष्पाहार से स्वागत किया गया। मौके पर नगर अध्यक्ष मनीषा शर्मा एवं ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष उमा साहू के नेतृत्व में भाजपा छोड़कर 42 महिलाओं ने कांग्रेस प्रवेश किया। विधायक ने इन्हें गमछा पहनाकर प्रवेश कराया। मुख्य अतिथि की आसंदी से विधायक अमितेश शुक्ला ने कहा कि भाजपा उद्योगपतियों की पार्टी है। वह धर्म, समाज, जाति के नाम पर राजनीति करते हैं। विकास की बात नहीं करते, जबकि पिताजी पंडित श्यामा चरण शुक्ल ने विकास पर हमेशा फोकस किया। हमको यह आजादी देश की बलिदानियों के कारण मिली है। सन् 1942 में रायपुर में बम कांड हुआ उसमें सूट एंड साइड का आर्डर मिला था जो पिताजी के ऊपर भी लागू था इस दौरान वह 6 महीने तक अंडर ग्राउंड रहा। आदेश समाप्त होने तक उन्हें बाहर रहना पड़ा ऐसे ही अनेक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी है जिन्होंने आजादी की लड़ाई में भाग लिया और आज हम स्वतंत्र हो गए हैं। विपक्षी पार्टी के लोग क्या जाने हमारे पूर्वजों ने कितनी मेहनत की है।
शुक्ला ने आगे कहा कि नहर में पानी के लिए सेक्टर और जोन अध्यक्ष के नाम पता करके पानी लाने के लिए इंजीनियर को फोन करो जरूरत पड़े तो मैं खुद सिंचाई अधिकारियों से बात करूंगा। पानी जरूर मिलेगा। प्रदेश के भूपेश सरकार ने समर्थन मूल्य की राशि बढ़ाकर किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। समर्थन मूल्य का पैसा डायरेक्ट खाते में जाता है कोई बिचौलिए नहीं है। कोदो, कुटकी, रागी की डिमांड ज्यादा है इसलिए चक्र परिवर्तन कर इन फसलों को लगाएं। उन्होंने भाजपा के लोगों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अमितेश बाहरी आदमी है कहते हैं आप कौन सी स्थानीय की बात करते हैं मेरा घर तो श्याम कुटीर किरवई में है जबकि भाजपा के बड़े नेता चुनाव बनारस से लड़ते हैं क्या वह बनारस के रहने वाले हैं बेवजह लोग हव्वा कर रहे हैं। विरोध करने के लिए कुछ नहीं मिल रहा है तो वह मुझे कमीशन खा रहे हैं कहते हैं कोई अधिकारी कर्मचारी बता दे कि मैं किसी से अभी तक कुछ लिया हूं यदि सिद्ध कर देंगे तो इस्तीफा दे दूंगा। टोटल यह बीजेपी का दुष्प्रचार है। जनपद पंचायत फिंगेश्वर के उपाध्यक्ष योगेश साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूपेश साहू, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रहलाद गंधर्व, अनिल चंद्राकर ने भी सभा का संबोधन किया। कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष रामकुमार गोस्वामी ने अभिनंदन पत्र वचन का मुख्य अतिथि शुक्ला को प्रदान किया। आभार प्रदर्शन महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पद्मा दुबे ने किया। इस दौरान घर-घर पहुंचकर सेवाएं देने वाली 19 मितानिन बहने भी मौजूद थी जिन्होंने विधायक शुक्ल का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद पंचायत फिंगेश्वर के पूर्व अध्यक्ष राघोबा महाडिक, समिति अध्यक्ष विकास तिवारी, जोन अध्यक्ष गिरीश रजनी, सेक्टर अध्यक्ष अरविंद यदु, सुनील तिवारी, राम साहू, शहर अध्यक्ष मनीषा शर्मा, गणेश साहू, लीलाराम साहू सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।
