देवभोग-आजादी का अमृत महोत्सव भारत के 76 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक अभियान है,इस अभियान का उद्देश्य लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है,जिसे हर घर तिरंगा अभियान के नाम से भी जाना जाता है,जो आज से शुरू हो गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने रविवार को सभी भारतीयों से स्वतंत्रता दिवस समारोह के हिस्से के रूप में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अत्यधिक प्रसिद्ध ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भाग लेने का आग्रह किया,आज इसी तत्वाधन में भाजपा वरिष्ट नेता भागीरथी मांझी अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष भूतपूर्व जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में देवभोग में बाइक रैली निकाली गई जिसमें नारा भारत माता की जय वंदे मातरम की नारा लगाते हुए विधायक भवन से होते हुए गांधी मैदान तक जाकर अभियान का आगाज किया।

इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे मा.भागीरथी मांझी अ.ज.जा प्रदेश उपाध्यक्ष,लुद्रास साहु मंडल अध्यक्ष देवभोग,लैबानो ध्रुव अ.ज.जा मोर्चा मंडल देवभोग, संजय साहू किसान मोर्चा महामंत्री,पदुलोचन मरकाम आईटी सदस्य,पेकु राम नायक जिला कार्यकारणीय सदस्य,मोहन नेताम मंडल उपाध्यक्ष,हरिशंकर मांझी अध्यक्ष भाजयुमो मंडल देवभोग,बबलू सिन्हा,पीताम्बर नागेश,करनधर बिसी,चंदर बिसी,चरण बिसी महामंत्री युवा मोर्चा, खीरलाल नागेश,चमार सिंह पात्र पिछड़ा वर्ग जिला मंत्री,प्रमोद कुमार बीसी जिला कार्यकारिणी सदस्य,दुष्यंत कुमार पात्र भाजयुमो मंडल अध्यक्ष,उमाशंकर निधि महामंत्री,हुकूमत यादव महामंत्री,खीरसागर बिसी अध्यक्ष जयशन पात्र उपस्थित रहे।
