
तखतपुर :- वीरांगना अहिल्याबाई होलकर साहित्य समिति छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में 15 अगस्त संध्या 6:00 बजे श्रद्धांजलि दीपदान महायज्ञ का आयोजन बजरंग नगर से महात्मा गांधी चबूतरा में किया गया है यज्ञ का संचालन गायत्री परिवार तखतपुर द्वारा किया जावेगा कार्यक्रम में देश के लिए सब कुछ न्योछावर करने वाले महात्मा गांधी जी महा मना मदन मोहन मालवीय संत विनोबा भावे सरदार वल्लभभाई पटेल वीरांगना अहिल्याबाई होलकर महारानी दुर्गावती महारानी लक्ष्मी बाई सरदार भगत सिंह राजगुरु सुखदेव बिस्मिल नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राम शर्मा आचार्य जैसे लाखों अमर शहीदों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि समर्पित सामूहिक रूप से की जावेगी कार्यक्रम में धार्मिक आध्यात्मिक सामाजिक एवं साहित्य संस्थाओं के प्रतिनिधि आमंत्रित हैं, उक्त जानकारी नारायण प्रसाद पाली प्रदेश अध्यक्ष वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर साहित्य समिति तखतपुर द्वारा दी गई है।
