
मुड़ागांव(कोरासी):- जीवन जीने के लिए सांस जरूरी है तो सांस के लिए वृक्ष भी जरूरी है। कहा जाता है- एक पौधे लगाना और उसकी संरक्षण करना, दस पुत्रों के सम्हाल के समान होता है। विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ नैतिक एवं व्यवहारिक शिक्षा भी अति आवश्यक है ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके और स्वच्छ पर्यावरण बनाने की दिशा में भविष्य पीढ़ी को प्रेरणा दिया जा सके। इसी लक्ष्य को लेकर ओम शांति भवन ग्राम रानीपरतेवा के द्वारा ग्राम के स्कूलों में पौधारोपण द्वारा स्वच्छ पर्यावरण नामक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन ग्राम के स्कूलों में आयोजित की गई। उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजयोगी ब्रह्माकुमार श्रवण भाई जी ने कहा- कि शिक्षा को सरल, सहज और मनोरंजक ढंग से बच्चों को दिया जाए तो बच्चे उस शिक्षा को सहज ग्रहण कर अपनी पढ़ाई में बहुत अच्छा उन्नति को प्राप्त करते हैं इसलिए उन्हें प्रेम, खुशी और आनंद के साथ व्यवहारिक विधि के द्वारा शिक्षा दिए जाने की आवश्यकता है। उक्त अवसर पर ग्राम पटेल साधुराम निषाद ने बच्चों को अपनी आशीर्वाद देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देकर पढ़ना ही शिक्षकों का सम्मान करना है और मां बाप की आशा पूरी करना है। ब्रह्माकुमारी वंदना बहन जी ने सुमधुर गीतों के साथ बच्चों को नृत्य करा कर उत्साहवर्धन किया तत्पश्चात पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के अलावा के शिक्षक देवनारायण यदू , हेमलता सिन्हा, लीलाधर साहू , ओमशंकर साहू, खेमराज साहू शामिल हुए। स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित करने पर शिक्षकों ने ओम शांति भवन का हृदय से आभार व्यक्त किया।
